June 27, 2025
Republic Day 2025
दिल्ली

Republic Day 2025 : साल 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में बेहद खास तरीके से मनाया जाता है।भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है |

26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिलती है. घर हो, ऑफिस या स्कूल, हर जगह झंडा फहराकर देशप्रेम और उसके प्रति अपना कर्तव्य दर्शाया जाता है, गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया जाता है, परेड होती है, जिसमें भारतीय सेनाएं अपने शौर्य का प्रदर्शन करती है। साथ ही, भारत के अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी निकलती हैं, गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी न किसी देश के विशेष व्यक्ति को मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आमंत्रित किया जाता है |

भारत के न्योते पर इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि रहे थे। इससे पहले 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी हमारे मुख्य अतिथि थे। रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन पर परेड के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी लोगों की निगाह टिकी होती है।हर साल गणतंत्र दिवस पर वे खास लुक अपनाते हैं, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service