June 27, 2025
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में गुजरात प्रदेश के उपाध्यक्ष बने अरुण पाण्डेय
वाराणसी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में गुजरात प्रदेश के उपाध्यक्ष बने अरुण पाण्डेय

चिरईगांव
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार की सहमति से गुजरात प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निकुल सिंह तोमर ने अरुण कुमार पाण्डेय को गांधीधाम स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर राजूभाई त्रिवेदी, जिग्नेश जोशी, हेमांग भाई शाह, गुजरात प्रदेश की महिला अध्यक्ष निशा बेन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार पाण्डेय चिरईगांव विकास खण्ड के पूरनपट्टी ग्राम पंचायत के निवासी हैं इनका गुजरात के बड़ौदा व वापी शहर में कारोबार है। इनको यह जिम्मेदारी मिलने पर गांव क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता ब्यक्त की है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service