June 27, 2025
मुनारी बाजार में दो समुदाय में चाकूबाजी,पांच घायल दो की स्थिति गंभीर
वाराणसी

मुनारी बाजार में दो समुदाय में चाकूबाजी,पांच घायल दो की स्थिति गंभीर

चौबेपुर/वाराणसी। स्थानीय थाना अंतर्गत मुनारी बाजार में बीते रात दो समुदायों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे पांच लोग घायल हो गये। घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मारपीट की सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी द्वारा स्थानीय थाना चौबेपुर के अलावा चोलापुर व सारनाथ थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था कायम की गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पी एस सी बल की भी तैनाती की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चौबेपुर द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि मुनारी बाजार में जितेंद्र सोनकर निवासी रौनाकलां चोलापुर की अंडे की दुकान है। उसी के बगल में जुल्फिकार निवासी मुनारी चौबेपुर की मुर्गा मीट की दुकान है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे मुर्गा तौलने,तलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी हो गई जिसमें एक पक्ष राजेश, नत्थू व तारसन को गंभीर चोट लगी। जिसके बाद पथराव होने लगा जिस वजह से दूसरे पक्ष इमरान, इरफान,अबरार को भी गंभीर चोटे आई। वहीं दो समुदायों में विवाद होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service