December 13, 2025
क्राइम वाराणसी

बभनपुरा गोलीबारी के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौबेपुर। हत्या के प्रयास मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चौबेपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इन दोनों पर गोलीबारी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह (52वर्ष) और उनके बेटे अभिषेक सिंह (18वर्ष) के रूप में हुई है, जो बभनपुरा गांव के निवासी हैं। आपको बता दें कि घटना 12 सितंबर, 2025 की है, जब आरोपियों ने चंद्रप्रकाश सिंह के पुत्र गौरव सिंह पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था। घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा था। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने चौबेपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
मुखबिर की सूचना पर, पुलिस टीम ने 21 सितंबर, 2025 को दोपहर करीब 12:10 बजे शंकरपुर अंडरपास के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान वीरेंद्र सिंह के पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा, उप-निरीक्षक रोशन कुमार राय, कांस्टेबल देवेंद्र आर्या और रवि कुमार गौतम शामिल थे। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service